ट्रक की टक्कर से दर्जन भर से अधिक काबड़िया घायल!
CRS तिलहर- बरेली, लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित ट्रक ने कावड़ियों से भरी डीसीएम को टक्कर मार दी! एक दर्जन से ज्यादा कावड़िए घायल हो गए और दो को हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया! काबड़िए, गोला जल चढ़ाकर अपने घर वापस जा रहे थे!
इस घटना से नाराज कावड़ियो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर कई घंटे यातायात बांधित कर दिया! नाराज कांवरियों ने नेशनल हाईवे जाम किया और ट्रक के साथ तोड़फोड़ की!
घटना की गंभीरता समझते हुए तिलहर सहित आसपास थानों की पुलिस भी भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई! घंटो मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया गया! सूत्रो की माने तो खूनी हाईवे के नाम से प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग आज डिवाईडर लेन के कारण पूर्णतया सुरक्षित माना जाता है! गति अधिक होने से गाड़ियाँ पलटना आम हो सकती है परन्तु टक्कर लगना काफी मुश्किल है!









