भेड़चाल है पर तिलहर CHC, मनमर्जी पर चल रहा है सिस्टम!

CRS शाहजहाँपुर, संस्कृति दीक्षित
CRS तिलहर-नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनमर्जी पर सिस्टम चला कर शासनादेश की धज्जियाँ उड़ाने के साथ ही मरीजो को जमके परेशान कर रहा है! दवाई वितरण में नये स्टाफ का मरीजो के साथ अभ्रद व्यवहार से अफरातफरी का माहौल बन जाता रहता है!
डॉक्टरो द्वारा एक्सरा लिखने पर भी उस समय तक एक्सरा नही किया जा सकता जब तक प्रयाप्त बिजली वोल्ट न हो, वहीं अपास स्थिति खराब पड़े जनरेटर को संभलवाने के लिए CHC के पास अक्सर बजट नही होता है लेकिन जब भी बजट होता है तो जनरेटर में डीजल खर्च की आड़ में आए दिन पार्टियाँ करने का सिलसिला चलता देखने को मिल जाता है!
अस्पताल परिसर में अनेक समस्याएं बजट न होने का बहाने यूँ ही नज़र आ जाती हैं! एक्सरे रूम के दरवाजे पर भले ही दर्जनो निर्देश लिखे हो लेकिन एक लाल बल्व तक लगा नही दिखता, सफाई के नाम पर भले ही कर्मचारी तैनात हो परन्तु दीबारो पर पान पुड़िया की पीक से डिजाईन जरुर बने दिखाई पड़ते हैं! नि:शुल्क जांच के नाम पर भले ही सरकार सुविधाए दे रही हो परन्तु जर्जर इमारतो में स्टाफ बैठने से डरता है!
सूत्रो की माने तो तिलहर CHC जिला चिकित्सा विभाग की भेड़चाल का हिस्सा मात्र नज़र आता हैं जहाँ आने वाले मरीजो के लिए फाईलो में भले ही सरकारी सुविधाए मौजूद हो परन्तु वे धरातल पर मरीजो को मिलती नज़र नही आती हैं! भेड़चाल पर CHC में चलने वाले इस सिस्टम का कभी कभार निरीक्षण भी एक खाना पूर्ती होता रहा है! नीरिक्षण के नाम पर यहाँ अधिकारी आते जरुर है लेकिन उनके जाने के बाद फिर सब कुछ यथा स्थिति रहना ही यहाँ की परम्परा हो गई है!









