मिशन शक्ति 6.0 के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

तिलहर (शाहजहांपुर)। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, तिलहर में साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना तिलहर के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रभाष चंद्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि भूषण ने किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक नेहा, कांस्टेबल प्रीति तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं राखी वर्मा, इशिका गुप्ता, खुशी, प्रियंका, जावेद, आरिफ, चरन बिहारी, विशाल शर्मा एवं मोहम्मद काज़िम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाने तथा डिजिटल दुनिया में सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






