नगर के सार्वजनिक स्थलों पर लगे शीतल पियाऊं पर विद्युत विभाग की बुरी नजर, लगेंगे मीटर।
तिलहर/शाहजहांपुर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा, नगर के सार्वजनिक स्थलों लगाए गए शीतल पेय वाटर कूलरों पर अब बिजली विभाग विद्युत मीटर लगा कर नगर पालिका प्रशासन बिल वसूली कर सकता है। मान जा रहा रहे कि यदि ऐसा हुआ तो नगर की जनता पर पालिका द्वारा किसी भी कर के रूप में और भी भार पड़ सकता है।
सूत्रों बताते है कि नगर विभिन्न स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर हाल ही, शीतल पेय उपलब्ध कराने हेतु लगाए गए वाटर कूलरों पर विद्युत विभाग जबरन मीटर लगाने की व्यवस्था बना रहा है जिसका बिल पालिका प्रशासन को देना होगा जबकि सवाल यह भी बनता है कि नगर की सड़को सहित अन्य तमाम स्थानों पर विद्युत विभाग पालिका प्रशासन की भूमि पर बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर लगा रहे है और बिना अनुमति अंदर ग्राउंड विद्युत केबिल ठीक करने हेतु सड़को को खोद कर डाल देते है तो क्या अब पालिका प्रशासन इस सब की वसूली विद्युत विभाग से करेगा..?
बताया जा रहा है कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़के खोदने, विद्युत पोल लगाने और ट्रांसफॉर्मर रखने हेतु पालिका प्रशासन की अनुमति अनिवार्य है, अनुमति के बाद किराया तय वहीं स्ट्रीट लाइट के नाम बिजली की खपत का बिजली बिल, पालिका विद्युत विभाग को अदा कर दोनों विभाग अपना अपना दायित्व निभाते रहे है लेकिन इस बार JE विद्युत विभाग के मानकों को ताक पे रख कर पालिक प्रशासन को बिना कोई अग्रिम नोटिस दिए ही वाटर कूलरों पर जबरन, विद्युत मीटर लगाने की हठ धर्मी पर उतारू है।






