
हरदोई, 27 अक्टूबर 2026।थाना माधौगंज पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को वादी ने थाना माधौगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी आराज उर्फ आराच उर्फ मधुप यादव, पुत्र सर्वेश यादव, निवासी ग्राम खुर्दमदारपुर, थाना माधौगंज, जनपद हरदोई ने वादी के पुत्र के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मामले में कार्रवाई करते हुए थाना माधौगंज पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवशंकर मिश्रा, कांस्टेबल निशांक, कांस्टेबल आकाश शर्मा तथा कांस्टेबल आयुष भाटी शामिल रहे।






