तिलहर में 49वें श्रीरामलीला मेले का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भगवान गणेश का पूजन एवं यज्ञ के साथ।

तिलहर/शाहजहांपुर। श्री जनता रामलीला कमेटी, पोटरगंज कस्बा तिलहर के तत्वावधान में आयोजित 49वें श्रीरामलीला मेले का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हुआ। मेले के प्रथम दिन भगवान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन किया गया। आचार्य नवनीत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई, जिसके उपरांत यज्ञ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, रामभक्त एवं कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रमेश चंद्र गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, हरीश चंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, सभासद सुशील कुमार सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, पप्पू शर्मा, नीलेश चंद्र, नीरज गुप्ता, मुदित गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, सुमित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राकेश कुमार, कुलदीप गुप्ता, शोभित गुप्ता, अनुज मिश्रा, विष्णु राठौर, उमेश कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता एवं ऋषभ गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस तिलहर एवं प्रभारी निरीक्षक अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। वहीं, पत्रकार इंद्रभान सिंह, बीनू, राजाराम गुप्ता, मनोज प्रबल, नवनीत शर्मा, अमुक सक्सेना सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।
1 नवंबर को निकलेगी भव्य श्रीराम बारात:
श्री जनता रामलीला कमेटी की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य एवं दिव्य बारात रविवार, 1 नवंबर 2026 को नगर में निकाली जाएगी। श्रीराम बारात को लेकर नगर के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। रामलीला मेले के आयोजन से नगर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।






