
हरदोई महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पिहानी ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के रिक्त पदों की ग्रामसभा-वार लिस्ट जारी कर दी गई है। ब्लॉक में कुल 33 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कार्यकर्त्री के 26 पद और सहायिका के 7 पद शामिल हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
*कार्यकर्त्री के 26 पद
उमरसेंडा (सैरैया) – SC, मंसूर नगर – सामान्य, करीम नगर (करीमनगर) – SC, नेदुरा – सामान्य, करीम नगर (मावैया-1) – सामान्य, गजुआ खेड़ा – सामान्य, कोटरा – सामान्य, चठिया बुजुर्ग – सामान्य, पिहानी वार्ड-22 (लहरी नॉर्थ) – OBC, नरधिरा – सामान्य, रैगाई – सामान्य, नारी खेड़ा – सामान्य, पिहानी वार्ड-1 (भटान टोला ईस्ट) – सामान्य, अझारी – सामान्य, पंडरवा किला (पंडरवा-2) – OBC, सरहजू (सरहेई-2 पंचम पुरवा) – OBC, जमुही-1 – SC, जमुही-2 – SC, दतियोनापुर (जगतापुर) – OBC, ऐंठाखेड़ा – SC, दतियोनापुर – सामान्य, *राभा – SC*, गजुआ खेड़ा (काला भोज) – सामान्य, देल पंडरवा (बहिरामा) – सामान्य, भेतुआ देवमलपुर (जहानी खेड़ा) – सामान्य।
सहायिका के 7 पद
कुइयां (कुइयां-2) – सामान्य, नेदुरा (महबूबपुरवा) – OBC, सरावर (सरावर-2) – SC, चठिया बुजुर्ग (बरखेरिया) – सामान्य, जमुही-2 – SC, मणिकापुर – सामान्य, देल पंडरवा (बहिरामा) – सामान्य।
आवेदक महिला उसी ग्रामसभा / वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जिस गांव का पद खाली है। कार्यकर्त्री के लिए 12वीं पास और सहायिका के लिए 5वीं पास होना जरूरी है। उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और चालू मोबाइल नंबर।
आवेदन केवल ऑनलाइन होगा। वेबसाइट – http://upanganwadibharti.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय से पहले फॉर्म भरें।






