
अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को रौंदा =मौत
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के छीटू सिंह गांव के पास लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से साईकल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के फूलबाग मजरे सवैया हसन गांव निवासी अमरेश कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष मंगलवार को दोपहर के बाद सरायं स्थित आटा चक्की से साइकिल पर आटा लादकर घर जा रहा था। तभी पूरे छीटू सिंह गांव के पास रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तक ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।










