
CRS/रायबरेली। आज राजपुर संसाधन केंद्र मे स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अध्यापकों को आनलाईन संबोधित किया जिसको प्रदेश के समस्त संसाधन केंद्र मे देखा गया उसी क्रम मे आज राजा पुर मे सलोंन एस डी एम आशा राम वर्मा , क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति की उपस्थिति में सभी शिक्षकों को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का स्कूल चलो अभियान प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया ।कार्यक्रम के दौरान सलोनी हम आसाराम वर्मा ने सभी अध्यापकों से आवाहन किया कि आप लोग बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाएं एक दिन यही बच्चे एक ऊंचे स्थान पर पहुंच जाएंगे तो आप लोगों को सम्मान करेंगे अपनी आपबीती सुनाते हुए आसाराम वर्मा ने बताया मर्द एक बार घर गया था और मेरे गुरु जी रास्ते में मिल गए वह मुझे नहीं पहचान रहे थे। लेकिन उनके पास गया उनका चरण स्पर्श किया तो उन्होंने पूछा बेटा आप कौन हो मैंने कहा मैं आसाराम वर्मा एसडीएम सलोन हूं। और आपका शिष्य इतना सुनकर हमारे गुरुजी बहुत खुश हुए और मुझे बहुत आशीर्वाद दिया और कहा आज मेरा जीवन सफल हुआ । आसाराम वर्मा ने कहा यह बताने का मेरा उद्देश्य है किस सम्मान से बढ़कर पैसा नहीं है यदि आपके पास आए हुए बच्चे ऊंची पोस्ट पर पहुंच जाएंगे और आकर आपका पैर छू लेंगे तो उससे बड़ी खुशी मेरे अनुसार आपके लिए कोई नहीं होगी। इसलिएआप लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने में उनकी मदद करें। कार्य में संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा शिक्षा के ही माध्यम से देश का विकास किया जा सकता है और उसमें सबसे बड़ी भूमिका उत्तर प्रदेश के अध्यापकों की होगी इसलिए मैं सारे अध्यापकों से निवेदन करता हूं कि बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाएं और अभिभावकों की मासिक बैठक करें कार्यक्रम के दौरान राजापुर माफी में समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट- फ़रहान सिद्दीकी










