
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में उचक्को के हौसले बुलंद हैं । रविवार को समाचार संकलन के लिए घर से निकले एक क्षेत्रीय पत्रकार से अपाचे सवार तीन अज्ञात युवकों ने मोबाइल व पर्स छीन लिया और फरार हो गए। गदागंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी जगन्नाथ शुक्ला उर्फ मनोज शुक्ला एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार है। रविवार को दोपहर 3 बजे घर से साइकिल से समाचार संकलन के लिए निकले थे। घर से लगभग 1 किलोमीटर आगे वह पहुंचे थे। तभी मित्र का फोन आया मोबाइल पर बात कर रहे थे अचानक पीछे से आए अपाचे सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया और धक्का देकर गिरा दिया। जेब में रखी हुई पर्स लूट ली जिसमें 5 हजार रखे हुए थे।इसके बाद वह तेज गति से फरार हो गए । दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से हड़कंप मच गया ।पीड़ित पत्रकार मनोज शुक्ला ने मामले की सूचना गदागंज थाने में दे दी है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल की जा रही है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










