
CRS/ राही रायबरेली: शिव समाज सेवा उत्थान समिति द्वारा स्वधर्म संग्रह शिविर का आयोजन प्रेमराजपुर राही रायबरेली में सम्पन्न हुआ।
संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ल सनातन धर्म के प्रचार के लिए अपने जीवन को समर्पित कर कार्य कर रहे गांव गांव में जनसंपर्क करना और गांव में जागरूकता लाने का पूरा प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है जनसंपर्क के दौरान आशीष शुक्ल की मुलाकात प्रेम राजपुर में रहने वाले राजेश मौर्य से हुई जिनसे आशीष शुक्ल ने स्वधर्म संग्रह शिविर के आयोजन के संबंध में चर्चा की जिसके परिणाम स्वरूप राजेश मौर्य ने अपने निज निवास पर दो दिवसीय प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित कराया गांव में काफी लोगों ने प्रवचन का सुखद अनुभव किया। 5, 6 अप्रैल 2022 की प्रमुख तिथि मे राजेश मौर्य के पूरे परिवार ने समर्पण के साथ प्रवचन के कार्यक्रम को संपन्न कराया जिस में उपस्थित स्वतंत्र तिवारी राजेश मौर्य पिता अयोध्या मौर्य गुंजा विनीता काजल मौर्या आरती मौर्य अर्पण मौर्य आदित्य सचिन सहित गांव के काफी लोग उपस्थित रहे










