25 सितंबर 2022 को ऐतिहासिक गांव स्थापना दिवस मनाया गया!

CRS शाहजहाँपुर- मॉडल गांव प्रोजेक्ट के नेतृत्व में इस समारोह का आयोजन नवाचारी ग्राम प्रधान डॉक्टर सत्यवीर गुज्जर एवं समस्त गांव वालों की सहभागिता से किया गया! मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मॉडल गांव प्रोजेक्ट के मानद सलाहकार आईएएस डॉ हीरालाल ने इस आयोजन को खूब सराहा और गाँव के लोगों को अपने विचारों से सशक्त किया। श्री मुनीश (Retd. CGM, NABARD) अध्यक्ष मॉडल गांव ने गांव की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को मार्केट प्रदान करने पर चर्चा की और कलेक्टिव फार्मिंग के सिद्धांत को गांव वालों को समझाया जिससे गाँव के किसानों की आय में वृद्धि हो सके!श्री त्रिपाठी (UP Head, ICICI Foundation) ने इस समारोह में उमड़ी भीड़ को देखकर, इसे जनसैलाब बताया, और गांव वालों के अपने विकास के स्वरचेता बनने के उत्साह को अद्भुत बताया!
मॉडल गांव के सीईओ श्री सौरभ लाल ने स्थापना दिवस के इस अवसर पर ग्राम सहोरा को डिजिटल गांव बनाने की एक अनोखी पहल का प्रदर्शन किया! मॉडल गांव अपने सभी कार्यरत पंचायतों में इस डिजिटल नेम प्लेट के माध्यम से संपूर्ण गांव को एक डिजिटल विलेज बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को कार्यरत कर रहा है! इस नवाचार को सभी ने सराहा और पसंद किया!
मॉडल गांव की टीम पंचायती नवाचारों के माध्यम से हर गांव को एक आत्मनिर्भर गांव बनाने की अपनी मुहिम में प्रयासरत है और अपने नवाचारों के माध्यम से गांव को हर तरीके से सशक्त करने की कोशिश कर रही है! मॉडल गांव का विजन ग्राम विकास की इस नई सोच को हिंदुस्तान के हर गांव तक पहुंचाने की है और ऐसे अनोखे प्रयास गांव वालों की सहभागिता से भविष्य में और शक्तिशाली होंगे और भारत के गांव को मजबूत करते हुए भारत को एक विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगे!









