सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रोपे गए पौधे!
पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने किया पौधरोपण का शुभारंभ!
CRS पुवाँया/शाहजहाँपु सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जेवां रोड स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और उदासीन पंचायती अखाड़ा आश्रम पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा के संयोजन में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ!
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने अनार और अशोक आदि के पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें पंचायती राज अखाड़ा के महंत,सुशील शुक्ला, अशोक पांडे श्रवण कश्यप ,आनंद भारद्वाज सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!









