
रायबरेली गदागंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली – गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर धई रोड पर रेलवे स्टेशन फाटक के समीप बीयर की दुकान में चोरों ने शनिवार की बीती रात में पीछे से सेंध काटकर लाखों का माल पार कर दिया जलालपुर धई रोड पर स्थित मनीष जायसवाल के नाम से बियर का ठेका है सेल्समैन अनूप कुमार निवासी सूरजकुंडा पोस्ट उतरपारा का रहने वाला है दुकान के पीछे जब खेत में चारा काटने के लिए ग्रामीण गए तो देखें की बियर की दुकान में सेंध कटा हुआ है तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गई और व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह के द्वारा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया की बीयर की दुकान में सेंध काटकर चोरी हो गई है तो गदागंज थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर कटी हुई सेध की स्थिति देखा और दुकान मालिक की तरफ से तहरीर दी जा चुकी है गदागंज थाना प्रभारी द्वारा इसकी जांच की जा रही है










