
खबर पर झिल्लाए स्वास्थ्य सेंटर संचालक ने पत्रकार को दे डाली धमकी
नही करने दूंगा पत्रकारिता,फर्जी मामलों में भी फंसाने की दे डाली धमकी
रायबरेली प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थित है स्वास्थ्य सेंटर
सीएमओ प्रतापगढ़ ने कहा ,निश्चित होगी कार्यवाही
रायबरेली /प्रतापगढ़ । रायबरेली की पत्रकार आराधना कांड अभी शांत नहीं हुआ था कि फिर से स्वास्थ्य सेंटर संचालक ने पत्रकार को धमकी दे डाली। हालाकि पत्रकार ने स्थानीय कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
गौरतलब है कि
बीती 14 अक्टूबर को अवैध स्वास्थ्य सेंटरों को लेकर सारा समय मीडिया द्वारा खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें ऊंचाहार क्षेत्र से लेकर प्रतापगढ़ बार्डर तक के स्वास्थ्य सेंटरों के लोकेशन मात्र प्रकाशित किए गए थे ,खबर के प्रकाशन पर
सारा समय मीडिया के दफ्तर में फोन की घंटी बजती है और सामने वाले की आवाज आती है ,तुमने मेरे सेंटर की खबर कैसे प्रकाशित कर दी जानते नही हो मैं कौन हूं ?
यही नहीं अगले दिन राजा भैया की छवि धूमिल करने की नियत से उसी नंबर से व्हाट्सएप एसएमएस पर एक जेपीजी आती है जिसमे एक साइड राजा भैया की तस्वीर लगाई गई है और दूसरी तरफ एक तस्वीर पर लिखा है Dr अभय सिंह संचालक ,अभयदीप हॉस्पिटल ।
और एसएमएस में लिखा जितना लिखना चाहो लिख लो मैं तुम्हे देख लूंगा मैं राजा का आदमी हूं।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का ब्रम्हौली के निकट कोई हॉस्पिटल है ।
फिलहाल सवाल बड़ा है कि आखिर राष्ट्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर प्रहार क्यों?
स्वास्थ्य सेंटर की जांच व विधिक कार्यवाही होना तय – सीएमओ
प्रतापगढ़ । खबर से झिल्लाये स्वास्थ्य सेंटर संचालक द्वारा पत्रकार को धमकाने के प्रकरण सीएमओ प्रतापगढ़ जीएम शुक्ल ने कहा कि मामला गंभीर है,निश्चित ही जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।










