
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकास खण्ड दीनशाह गौरा के कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई कांग्रेस के ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ों पदयात्रा निकाली गई पद यात्रा का प्रारम्भ दीनशाह गौरा से चल कर गदागंज धमधमा , सरदार गंज , मतीन गंज होते हुए जमुना पुर तक रही जिसमें अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे वही सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने गदागंज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोग कांग्रेश से जुड़ना चाहते हैं क्योंकि वर्तमान सरकार किसानों नौजवानों व गरीबों की हितैषी नहीं है बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ी हुई है और महंगाई आसमान पर पहुंच गई इस समय भाजपा सरकार को गरीब जनता जमकर कोस रही है जनता के साथ जो यह व्यवहार भाजपा सरकार कर रही है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरे देश में भारत जोड़ो आंदोलन चलाकर कांग्रेसियों द्वारा लोगों को जोड़कर आगे आने वाले समय में भाजपा को उखाड़ फेंकने की चेतावनी दी और कहा कि कांग्रेश सरकार में जो भी विकास कार्य अपने सरकार में किए हैं उन्हीं को भाजपा सरकार द्वारा आगे नहीं बढ़ाया जा पा रहा है भाजपा सरकार गरीबों की नौजवानों की किसानों की हितैषी कब बन सकती आज लोग भारी संख्या में हजारों की संख्या में प्रतिदिन कांग्रेश से जुड़ रहे हैं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।










