पोसिल में गन्ना सेंटर के किसानों ने जलाई, गन्ने की होली!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-क्षेत्र के ग्राम पोसिल के दर्जनों किसानों ने तिलहर चीनी मिल के विरोध में गन्ने की होली जलाई! किसानों ने आरोप लगाया है कि वह अपना गन्ना क्रय केंद्र तिलहर चीनी मिल से हटाकर डालमिया चीनी मिल निगोही से संम्बंध कराने की मांग पिछले कई माह से कर रहे हैं इस संबंध में विगत दिनों गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी को शिकायती पत्र भी दे चुके हैं परंतु इस संबंध में कार्रवाई ना होने से आक्रोशित गन्ना किसानों ने गन्ना जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया!
किसानों का आरोप है कि वह अपने गांव में तिलहर चीनी मिल का सेंटर नहीं लगने देंगे इस दौरान राम शरण सिंह राजेश्वर सिंह हरनाम सिंह विजय बहादुर सिंह गुरुदत्त मिश्रा सुरेंद्र यादव गजेंद्र सिंह सत्यपाल सिंह नारायण दत्त दृगपाल सिंह अवधेश कुमार अशोक कुमार रंजीत सिंह विक्रम सिंह कुंवर पाल मदन पाल सिंह हरसरण सिंह बाबू सिंह आदि दर्जनो गन्ना किसान मौजूद रहे!









