तिलहर के माननीय बिधायक ने नगर में किए कई उद्घघाटन और शिलान्यास!

अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार की मेहनत रंग लाई!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-तिलहर बिधायक श्रीमती सलोना डा० राम सिंह कुशवाह ने तहसील मुख्यालय तिलहर नगर पहुंच कर आज विभिन्न योजनाओं का उद्धघाटन शिलान्यास किया नगर में एक ओर जहाँ मौजमपुर स्थित अस्पताल रोड पर सदभावना चौक फुवाँरा पर सेल्फी पॉईन्ट का शिलान्यास किया तो वहीं पंजाबी कालोनी स्थित तथा ब्लाक रोड स्थित काशीराम कालोनी के पास हाईटेक कुड़ा घर का उद्धघाटन कर नगर को स्वच्छता की ओर तेजी बढ़ाने के लिए सौगात दी!
माना जा रहा है कि नवनिर्वाचित भाजपा बिधायक श्रीमती सलोना डा० रामसिंह कशवाह अपनी बिधान सभा के तहसील मुख्यालय तिलहर के सौन्द्रीकरण को लेकर काफी गंभीर नज़र आ रही है! विगत सप्ताह पीरगैब तालाब सौन्द्रीकरण का वे शिलान्यास कर चुकी है जिसमें तेजी से निर्माण कार्य चलता नज़र आ रहा है! अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार और पालिका अध्यक्ष श्रीमती हाजरा बेग़म की जुगलबंदी के कार्यकाल में हालांकि तिलहर नगर सौन्द्रीकरण जिले भर में सबसे तेज गति से आगे बढ़ता दिखाई दिया तो वहीं बिधान सभा सीट पर श्रीमती कुशवाह के आने के बाद नगर के सौन्द्रीकरण को अब और भी चार चाँद लगते दिखाई दे रहे हैं!
इस मौके पर सौरभ गुप्ता(रवि) सुशील बाबू गुप्ता, संजय पाठक, संजीव गुप्ता ठेकेदार, लिपिक अयूब हुसैन, राजीब कमार एसआई, अरविन्द, नईम फरीदी आदि नगर पालिका परिषद तिलहर के कर्मचारी मौजूद रहे!









