
CRS/लखनऊ: IT मुख्यालय में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना हजरतगंज पुलिस ने IT मुख्यालय में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में एक और व्यक्ति लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया। हजरतगंज पुलिस ने अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी प्रियंका मिश्रा पहले ही अरेस्ट हो चुकी है।










