
ऊँचाहार.रायबरेली। किसी बात से क्षुब्ध होकर गांव बने कुंए में डूबकर तीन बच्चों की मां ने जान दे दिया। मृतक के पति पड़ोसी से प्रेम प्रसंग के चलते विवाद होने का आरोप लगाया है। पुलिस को सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही में जुट गई है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र सरायें तुलाराम गांव निवासी कामता प्रसाद शहर में मज़दूरी करता है। जिस लिए वह बाहर रहता है। इस वक्त वह गांव आया हुआ है। रविवार की रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी प्रीति 34 वर्ष ने किसी बात से क्षुब्ध होकर गांव के निकट स्थित कुंए में कूदकर जान दे दिया। मृतक के पति कामता प्रसाद का आरोप है कि बीते करीब 1 वर्ष से पड़ोसी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसने रविवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के सभ्रांत लोगों को बुलाकर पंचायत बुलाई थी लेकिन उसकी पत्नि पंचायत में नहीं आई। तब कामता प्रसाद ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना पर पिआरवी पहुंची पुलिस ने कामता प्रसाद और उसकी पत्नि समेत उसकी पत्नि के प्रेमी को कोतवाली ले आई। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उसकी पत्नि ओर प्रेमी को छोड़ दिया और कामता का शांति भंग में चालान कर दिया। जमानत कराकर घर पहुंचे कामता ने घर में जाकर देखा तो उसकी पत्नि घर में नहीं थी और रात करीब दस बजे कुंए में डूबने की सूचना मिली परिजनों ने गांव के लोगो की मदद से प्रीती को बाहर निकाला और ईलाज के लिए सीएचसी के लिए रवाना हो गए। लेकिन बताते हैं कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे हैं जिनमे पुत्री 13 वर्ष बड़ा पुत्र करीब वर्ष तथा छोटा पुत्र जो करीब 8 वर्ष का है 10 वर्ष तथा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया ने बताया कि कुंए में डूबकर महिला की मौत की सूचना मिली थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।










