
सलोन रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद।
सलोन,रायबरेली।एक्सल टूटने से सब्जी लदी पिकप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया गाड़ी पर सवार लगभग आधा दर्जन किसान गम्भीर रूप से घायल हो गए।दो को जिला जिला अस्पताल रिफर किया गया है।शुक्रवार को नवीन मंडी से एक पिकप सब्जी लादकर डीह थाना क्षेत्र के लिए निकली थी।रायबरेली प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग बाईपास के समीप अचानक पिकप गाड़ी का एक्सल टूट गया।जिससे चलती गाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गई।वही गाड़ी पर सवार किसान रज्जन,निवासी रोखा,छेददन निवासी अहलगांव समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घायलो को पुलिस की सहायता से सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।डाक्टर सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगो रज्जन और छेददन को गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रिफ़र किया गया है।बाकी का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है।










