
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज रायबरेली चौकी प्रभारी मखदुमपुर अनिल यादव ने वह दरियादिली दिखाई जिससे चौकी क्षेत्र के अतिरिक्त थाना गदागंज क्षेत्र में हो रही सराहना पप्पू उर्फ राजेश पुत्र स्वर्गीय राम आसरे निवासी पूरे गडरियन मजरे सुदामापुर एक पारिवारिक विवाद में चौकी प्रभारी के पास पूछताछ के क्रम में बुलाया गया था जिसने बताया कि साहब मेरी लाजवाब नाम से मिठाई की दुकान पूरे पवारन का पुरवा मजरे सुदामापुर में चल रही है जो लगभग 3 माह से मेरी पत्नी और पुत्र जीवा क्षय रोग की गंभीर बीमारी से गृसित है जिन के इलाज के लिए प्रार्थी धन मुहैया नहीं कर पा रहा है और मेरी दुकान बंद हो गई है चौकी प्रभारी अनिल यादव ने वह दरियादिली दिखा कर अपनी टीम के साथ पप्पू को अपनी दुकान फिर से चलाने वह जीवन यापन करने बच्चों की परवरिश के लिए ₹5000 की नगद धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की ताकि पप्पू फिर से अपना दुकान चलाकर अपने परिवार वालों बच्चों के प्रति कर्तव्यों को पूरा कर सके चौकी प्रभारी मखदुमपुर श्री यादव एक कर्मठ दरिया दिल ईमानदार तेजतर्रार कार्यशैली में निपुर्ण और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले चौकी प्रभारी की चारों तरफ सराहना हो रही है










