
जगदीश प्रसाद एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ने वितरण किये कम्बल
कम्बल पाकर पात्र लोगों ने की दुआओं की बारिश
Report CRS रायबरेली, 03 जनवरी, 2022 ग्राम पंचायत अकबरपुर कछवाह के सभी मजरों के गरीब, असहायों एवं निर्धनों को पूर्व प्रधान मटिहा समरजीत कश्यप के नेतृत्व में जगदीश प्रसाद एजूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मैकूलाल कश्यप ने एवं संचालन चन्द्रशेखर त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान एवं कार्यक्रम आयोजक समरजीत कश्यप ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष अपने पूर्वजों की याद में असहाय लोगों के मध्य कम्बल वितरित करते है, श्री कश्यप ने कहा कि जो पीढ़िया अपने पूर्वजों को विस्मृत कर देती हैं वह मिट जाती हैं, असहाय लोगों की जरूरतों को पूरा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। गरीबों के हृदय में ईश्वर का वास होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इं. हीरालाल निषाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार बाजपेई, सोसाइटी के सचिव गिरजेश कुमार कश्यप, गनेश प्रसाद कश्यप, अविरल कश्यप, अनामिका कश्यप, छोटी यादव, भीमशंकर कश्यप, उमा कश्यप, छेदी कश्यप, अमरचन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार वर्मा, दिनेश पासवान, रामलखन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।










