

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार ने पूरे प्रदेश में एक साथ सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन के संबंध में सभी पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया है और यह संदेश भी दिया है की किसी भी पत्रकार भाई के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
आभार संदेश
🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹
प्रिय वन्धुवर,
सादर अभिवादन ,
वलिया व विभिन्न जनपदों में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षो ,मंडलाध्यक्षो व प्रदेश पदाधिकारियो ने बढ़ चढ़ कर प्रदर्शन धरना के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर यह साबित कर दिया कि हम अपने हक और हुक़ूक़ की लड़ाई जोरदार तरीके से अकेले दम पर लड़ सकते हैं ।प्रदेश के अन्य संगठनों ने इसे खुले दिल से स्वीकार किया कि ग्रापए वास्तव में प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन होने के साथ एक जुटाता के साथ संघर्ष करने में सक्षम है ।कल मैं खुद बलिया इकाई के तत्वावधान में आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में सम्मलित हुआ ।
आप सभी से निवेदन है कि इसी प्रकार एक जुटता बनी रहे,इस कार्य से संगठन में जागृति उत्पन्न हुई है ।
कार्यक्रम की कभरेज भी शानदार तरीके मिली है ।
प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षो ,मंडलाध्यक्षो ,प्रदेश पदाधिकारियो सहित अन्य पदाधिकारियों व आम सदस्यों के प्रति आभार व बधाई ।
भविष्य में भी एकजुटता कायम रहे इन शुभकामनाओ सहित धन्यबाद ।
आप का अपना
सौरभ कुमार प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन









