
Report CRS रायबरेली अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 05 जनवरी 2023 को थाना बछरावां व सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना बछरावां पर पंजीकृत मु0अ0सं0-007/2023 धारा-302,201 भादवि से सम्बंधित अभियुक्तगण 1-शिराज अली पुत्र मखदूम निवासी बरईपुर थाना कोतवाली नगर, 02- मोहर्रम अली पुत्र नासिर निवासी बरईपुर थाना कोतवाली नगर, 03-अनिल यादव पुत्र श्यामलाल निवासी भोदूं का पुरवा थाना कोतवाली नगर रायबरेली को थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास से पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त शिराज व मोहर्रम उपरोक्त के पैर मे गोली लगी है जिन्हे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिनके विरूद्ध थाना बछरावां पर मु0अ0सं0-013/2023 धारा-307,404,34 भादवि व धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आलाकत्ल रस्सी एवं अवैध शस्त्र बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।










