
Report CRS रायबरेली अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 10 जनवरी 2023 को थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त विद्यासागर वाजपेयी उर्फ मंटू पुत्र रुकमणी नंदन बाजपेयी निवासी ग्राम दहीगवां थाना शिवगढ़ रायबरेली को 08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ थाना क्षेत्र के हलोर नाथगंज तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना महराजगंज पर मुकदमा अपराध संख्या-10/2023 धारा-8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।











