Report CRS रायबरेली 11 जनवरी 2023 माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व श्री अब्दुल शाहिद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर रायबरेली में 21 जनवरी 2023 को अपराह्न 02 बजे से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार द्वारा बताया गया कि आर्बिट्रेशन के वादों से सम्बन्धित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर रायबरेली में किया जा रहा है। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि विशेष लोक अदालत में ऐसे सभी मामले जो आर्बिट्रेशन वाद से सम्बन्धित है और जनपद न्यायाधीश व अपर जनपद न्यायाधीशगण के न्यायालयों में लंबित है सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाएंगे। इस संदर्भ में समस्त सम्बन्धित न्यायालयों द्वारा पक्षकारों को नोटिस जारी की जा रही है।










