शाहजहाँपुर में छोटे लाड़ साहब के जुलूस को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने की बैठक!

आवश्यक तैयारियां एवं निरोधात्मक कार्यवाही सहित, जुलूस के लिए निर्धारित रूट का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं!
CRS शाहजहाँपुर-नगर मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार सिंह ने शनिवार को थाना आर.सी. मिशन में बैठक कर प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर आयोजित होने वाले छोटे लाड़ साहब के जुलूस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जुलूस के दृष्टिगत तैनात किए जाने वाले एस.पी.ओ. की सूची की पुनः जांच कर उपयोगिता एवं कार्य कुशलता देख ली जाय! जुलूस एवं होली के पर्व के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही समय से किए जाने के निर्देश भी नगर मजिस्ट्रेट ने दिए! उन्होंने पूर्व के आयोजनों के विषय में उपस्थित लोगों से फीडबैक लिया एवं शांतिपूर्ण आयोजन की अपील भी किया। नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ रूट का भी भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी! इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री अरविंद चौहान सहित आयोजक श्री झब्बू लाल गुप्ता, श्री राहिल खान, श्री संजीव गुप्ता,श्री लल्ला सिंह, श्री राशिद कुरैशी आदि उपस्थित रहे!









