
लूट में शामिल तीन युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
ऊंचाहार रायबरेली
लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवकों को ऊंचाहार पुलिस ने क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें गिरफ्तार किए गए आरोपियों दीपू पुत्र ओमप्रकाश , अमित पुत्र पुतानी सोनकर निवासी ग्राम कुरौली बुधकर थाना गदागंज और अविनाश पुत्र रामराज यादव निवासी खोनपुर थाना गदागंज ने मिलकर पूर्व में एक लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। जिसके संदर्भ में थाना हाजा में मुकदमा भी पंजीकृत है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से एक अदद देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस घटना में शामिल मोटरसाइकिल और छह सौ रुपए बरामद किए गए हैं। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया की अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय भेजा जा रहा है।










