
जनपद वासी कन्ट्रोल रूम नम्बर 8787255011 पर अपनी शिकायत करा सकते है दर्ज: डीएम
Repor CRS रायबरेली 16 जनवरी, 2023 जिलाधिकारी कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल से सम्बन्धित कार्यकलापों का ऑनलाइन डाटा फीडिंग, गो आश्रय स्थल पोर्टल मोबाइल ऐप तथा धनराशि स्थानान्तरण पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से कराये जाने हेतु डॉ एजाज अहमद उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर रायबरेली के नेतृत्व में जनपदीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट का गठन किया गया है। डा0 एजाज अहमद को प्रोजेक्ट मानीटिरिंग यूनिट कन्ट्रोल रूम का प्रभारी नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद स्तर पर गठित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट का कंट्रोल मोबाइल नम्बर 8787255011 है। जिलाधिकारी ने जनपद वासी से अपील की है कि दिये गये कन्ट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज तथा शिकायत उपरान्त कृत कार्यवाही की सूचना से अवगत हो सकते है।
प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग गठित यूनिट कंट्रोल रूम में डॉ एजाज अहमद मो0नं0 9415523997, पंकज गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी मो0नं0 9721652000, अंजू श्रीवास्तव, क0सहा0कार्या0मु0प0चि0अ0 मो0नं0 8081339217, राम विलास मो0नं0 9369089160 एवं मो0 सफीक कम्प्यूटर आपरेटर मो0नं0 8924085964 की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी जनपदीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट को निर्देशित किया गया है कि कन्ट्रोल रूम पर प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों का अभिलेखीकरण कराए तथा प्रभावी अनुश्रवण कर सम्ब.न्धित खण्ड विकास अधिकारी, उपमुख्य/पशु चिकित्साधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से वार्ता कर समस्याओं को निराकरण उच्च प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक दिवस में किये गये कार्य का विवरण लिखित रूप में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नही होगी। प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मो0नं0 8787255011 एवं ईमेल आईडी तइसण्बअव/हउंपसण्बवउ है।










