सपा नगर अध्यक्ष सरताज खान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या!

CRS मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-
बीती रात समाजबादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व मेडिकल स्टोर स्वामी सरताज़ खान 55 की मुहल्ला सराय स्थित अपने ही बन्द मकान के अन्दर अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या करदी है! बीती रात सपा नगर अध्यक्ष सरताज खान अकेले ही अपने घर में थे।पत्नी अपने मायके शाहजहांपुर गई हुई थी! फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के फिंगरप्रिंट लिए और पुलिस अधीक्षक एस आनन्द अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी ने मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल शुरू करदी है!
मीरानपुर कटरा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मुहल्ला सराय निवासी सरताज़ खान 55 वर्ष मुख्य बाजार में मेडिकल स्टोर पर दवाइयों का व्यापार करते थे! सपा नगर अध्यक्ष सरताज खान मुहल्ला सराय में मुख्य मार्ग पर स्थित अपने निज आवास पर पत्नी रेशमा खान के साथ रहते थे! रविवार को पत्नी रेशमा खान उर्फ यास्मीन बेगम अपने मायके को शाहजहांपुर चली गयीं थी।और सरताज खान अकेले घर पर थे!
मंगलवार को प्रातः साढ़े दस बजे मायके से लौटी पत्नी रेशमा खान को घर का दरबाजा अन्दर से बन्द मिला! दरबाजा खुलबाने के लिए पत्नी ने काफी देर तक गेट पर दस्तक दी! जब अन्दर से कोई आबाज नहीं आयी तो पड़ोसी अकील अहमद की छत से बन्द मकान के अन्दर घुसकर मुहल्ले के नोमान कादरी ने दरबाजा खोला!
दरबाजा खुलते ही मकान के अन्दर छत के जीने के पास् ऑंगन में पड़े पति के खून से लथपथ शव को देखते ही होश उड़ गए! पत्नी के चीखने पर मुहल्ले के लोग भी घर में आकर जमा हो गए! सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और पुलिस अधीक्षक एस आनंद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी तिलहर सीओ बीएस वीर खुदागंज एवँ तिलहर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे!
तिलहर से आए बहनोई मो० जावेद खान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध चर्चित हत्याकांड का मुकदमा लिखा है! शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर को भिजबा दिया है! पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि रंजिशन हुई घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।पुलिस जाँच कर रही है!
वही सपा नगर अध्यक्ष की हत्या की सूचना पर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की! और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरताज खाँन सपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पार्टी के नगर अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे! सरताज खान की हत्या पर समाजवादी परिवार स्वयं मुझे गहरा दुख हुआ है! सरताज खान की हत्या से सपा को अपूर्ण छति हुई है। जिसकी भरपाई भविष्यमें सम्भव नही है! हम और सपा सरताज खान की हत्या पर सरकार से निष्पक्ष जाँचकी माँग करते है, और दोषियोंके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग करती है! इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधानपरिषद सदस्य अमित यादव रिंकू, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खाँ, सैय्यद रिजवान अली मौजूद रहे!








