नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर “इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम आयोजित!

CRS शाहजहाँपुर-नगर विकास विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर “इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल व मुख्य अतिथि नगर विकास विभाग उ०प्र० शासन मा० मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा प्रतिभाग कर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया गया कि निवेशक इस इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में नगर विकास विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं में निवेश कर सकते है!
नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित किये जा रहें “इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में मा० मंत्री जी द्वारा नगर विकास विभाग में निवेश के अवसरों हेतु C & D वेस्ट मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लास्टिक मैनेजमेंट आदि कार्यों के लिये एवं नगर के विकास के सौन्द्रयीकरण के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया! इस वीडियों कान्फ्रेंसिंग का लाइव प्रसारण नगर निगम में किया गया, जिसमें नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व नगर निगम टीम तथा नगर के निवेशकों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया!
इसके उपरान्त नगर आयुक्त महोदय, नगर निगम शाहजहाँपुर की उपस्थिति में नगर निगम, परिसर में “इन्वेस्टर्स मीट कार्यक्रम निवेशकों के रूप में उपस्थित लोगों द्वारा C&D वेस्ट मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक मैनेजमेंट आदि कार्यों के लिये एवं नगर के विकास के सौन्द्रयीकरण हेतु अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये! आयोजित इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में उपस्थित निवेशकों द्वारा C&D बेस्ट मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक मैनेजमेंट आदि कार्यों के लिये एवं नगर के विकास के सौन्द्रयीकरण के क्षेत्र में लगभग 600 करोड़ के इन्वेस्टमेंट करने के लिये अपनी सहमति दी गई!
“इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में निवेशक के रूप में प्रतिभाग करने वाले फर्म व प्रतिनिधियों लेदर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनर्जी एम०एस०डब्ल्यू वेस्ट सेग्रीगेशन के क्षेत्र में 45 से 50 करोड़, मै० नेटवर्क द्वारा ड्राई प्लास्टिक रिसाईलिंग सिटी कम्पोस्ट के क्षेत्र में 20 से 25 करोड़, मैं० कुंज इन्फिरा डेवलपर्स द्वारा विकास के क्षेत्र में 40 से 45 करोड़, ग्रैंड आर्क होटल द्वारा हेल्थ के क्षेत्र में 20 करोड़, पैसफिक हेल्थ केयर द्वारा पॉलीथीन के विकल्प के रूप में पेपर बैग की इन्डस्ट्री हेतु 5 से 10 करोड़, भारती गुडविल इन्टरप्राइजेस द्वारा क्षेत्र में विकास हेतु 40 करोड़ के इन्वेस्टमेंट करने की बात कही! इस पर नगर आयुक्त महोदय ने निवेशकों द्वारा नगर निगम क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने के लिये आभार व्यक्त किया गया!
नगर आयुक्त ने बताया कि जहाँ इस इन्वेस्टमेंट से नगर क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी तो वही दूसरी तरफ रोजगार सृजन भी होगा! “इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एस०के० सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारतीय लेदर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डॉ० तेजवीर सिंह, मै० नेटवर्क के हर्ष गोविन्द मोदी, मै० कुंज इन्फिरा डेवलपर्स के विजय कुमार, अँड आर्क होटल के प्रतिनिधि, भारती मुडविल इन्टरप्राइजेस संतदीप भारती, पैसफिक हेल्थ केयर के रचना मोहन, के०आर० पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड के अमित अग्रवाल उपस्थित रहें!
आज “राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त महोदय संतोष कुमार शर्मा जी द्वारा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर निगम कार्यालय में शपथ दिलाई गई! इसके उपरान्त नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि किसी भी चुनाव में मतदान करना एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको ध्यान में रखते हुये हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग प्राथमिकता के आधार पर करना चाहियें! साथ ही आमजन को मतदान किये जाने हेतु जागरुक करने के लिये भी कहा गया! इस मौके पर नगर आयुक्त महोदय संतोष कुमार शर्मा जी के साथ अपर नगर आयुक्त एस० के० सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, लेखाधिकारी सी०पी० मौर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सैफ सिद्दीकी एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें!









