
Report CRS रायबरेली ऊंचाहार तहसील अंतर्गत मखदुमपुर स्थित राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ आज 74वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हुमा परवीन जी ने ध्वजारोहण किया साथ विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद आबिद जी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी इस राष्ट्रीय पर्व पर प्रबंधक मोहम्मद आबिद जी ने स्कूल प्रांगण में मौजूद समस्त अतिथि गण अभिभावक बच्चों और मौजूद पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं साथ ही बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी देते हुए देशभक्तों और महापूर्षों के बारे में बताया इस शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सरेजहां से अच्छा, देश रंगीला, सुनो गौर से दुनिया वालों, गीतों पर बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हुमा परवीन ने कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के साथ किया इस अवसर पर शिक्षिका कुंवारी तय्यबा, कुंवारी साध्वी सिंह, कुंवारी मविया शिक्षक मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।










