
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस शिक्षण संस्थाओं में बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया छोटे-छोटे नन्हे मुन्हें बच्चों ने जो होनहार भविष्य के निर्माता हैं अनेकों प्रतिभाएं दिखाकर लोगों का मन मोह लिया राष्टीय पर्व गणतंत्र के अवसर पर अनेक शिक्षण संस्थाओं ने प्रभात फेरियां निकाली विकास खण्ड दीनशाह गौरा के मिनी पब्लिक स्कूल में 74 वा गणतंत्र बच्चो संग मनाया गया गणतंत्र दिवस रायबरेली समेत पूरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है वहीं बात करे तो विकास खंड दीन साह गौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत धमधमा के मिनी पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूम व हर्षोल्लास के सात मनाया गया वहीं जिसमें सबसे पहले झंड़े का ध्वजा रोहड़ किया गया व स्कूल के बच्चो के द्वारा प्रभात फेरी मिनी पब्लिक स्कूल से चल कर धमधमा ,सरदार गंज तिराहा होते हुए मिनी पब्लिक स्कूल लाया गया जहां पे बच्चो के द्वारा, राष्टीय गीत, डांस , कव्वाली ,व हमारा मौलिक अधिकार का महत्व बताया और नाटक झांसी की रानी, आतंकवादी व इंडियन आर्मी, अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे नाटको का प्रोग्राम किया गया वहीं मिनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक इंजीन्यार राम राज सैनी के द्वारा बच्चो को मेडल पहना कर उनका सम्मान किया और बच्चों को पुरस्कार दिया गया वहीं प्रबंधक राम राज सैनी के द्वारा कहा गया कि स्कूल के बच्चो को अच्छी शिक्षा देना मेरा कर्त्तव्य है और जब इनको अच्छी शिक्षा मिलेगी जभी इनका भविष्य उज्वल होगा और ये आगे चल कर देश का नाम रोशन करेंगे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य लोग व अभिभावक सहित अन्य संभ्रांत लोग स्कूल परिसर में मौजूद रहे।









