
Report CRS ऊंचाहार डी ए वी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार मिश्र जी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, तत्पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सभी को गणतंत्र दिवस एवम बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी,तत्पश्चात बच्चों एवम शिक्षक- शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाया। छात्र -छात्राओं ने मार्चपास्ट के माध्यम से अपने अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन किया । छोटे-छोटे बच्चों ने “देश मेरे तेरी शान पे सदके” एवम “है लहू में एक चिंगारी” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
समूह गान” न जानू मंदिर ,मस्जिद ,न जाऊं गुरुद्वारा” के माध्यम से बच्चों ने सर्व धर्म सम भाव की भावना को प्रदर्शित किया।
देशभक्ति के गीतों का एक दौर अत्यंत ही मनमोहक रहा और लोगों में ऊर्जा का संचार किया। एन टी पी सी ऊंचाहार द्वारा आयोजित डी ए वी के छात्र छात्राओं ने एक मनमोहक झांकी प्रस्तुत की, जिसमे G 20 के माध्यम से समृद्ध भारत की झलक साफ दिखाई दे रही थी। प्रधानाचार्य जी ने अपने भाषण में सभी को देश की प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की और देश हित में सार्थक प्रयास करने का संदेश भी दिया।
अंत में श्री संजीव शर्मा जी ने सभी धन्यवाद को ज्ञापित किया।










