
Report CRS रायबरेली अवैध मादक द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 26 जनवरी 2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त दिलीप कुमार मिश्रा पुत्र कृष्णचन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम मिश्रन का पुरवा मजरे बेवली अंशिक थाना सलोन रायबरेली को 1190 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के रेतीमोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-56/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।










