मदरसो में भी गणतंत्र दिवस जोश के साथ मनाया गया!

CRS शाहजहाँपुर-देेश के 74 वे गणतंत्र दिवस जनपद भर के विभिन्न मदरसों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए! मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने प्रातः 10:00 ध्वजारोहण कर सलामी दी उसके बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गान, वाह राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया! तत्पश्चात सांस्कृतिक एंव देश भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह, सहायक श्रम आयुक्त नासिर खान, भाजपा नेता किशोर कुमार गुप्ता, चीनी मिल तिलहर के डायरेक्टर एवं अपराध निरोधक समिति के जोनल सचिव साजिद अली खान, समाजसेवी काजल यादव जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की! अतिथि गणों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के संबंध में कहा की मदरसे में आकर मेरी बहुत सी भ्रांतियां दूर हुई है! मदरसों से कौमी यकजहती की शिक्षा दी जा रही है! बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम हिंदुस्तान हमारा है, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, स्कूल चलें, माँ बाप बड़े अनमोल, खूब सराहा गया! अंत में मदरसे के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियाँ ने सभी का आभार व्यक्त किया! इस मौके पर समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा!








