
Report CRS रायबरेली यूथ क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित हो रही रायबरेली प्रीमीयर टी 20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत अंतिम ट्रायल रविवार को यूथ क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में संपन्न हो गया। कुल मिलाकर रायबरेली प्रीमीयर टी20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में 217 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जिनमे लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली जनपद के युवा खिलाड़ियों ने दो चरणों में ट्रायल दिया। जिनका 8 टीमों में चयन किया जाएगा जो दिनांक 6 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली के ग्राउंड में t20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। यूथ क्रिकेट अकादमी रायबरेली के सचिव सिविल रावत ने बताया कि आज ट्रायल में कानपुर, लखनऊ तथा रायबरेली के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इस अवसर पर मोहम्मद अयाज, राजीव अग्रवाल, अवनीत चौधरी, रवि दीक्षित, प्रशांत सिंह, मोहम्मद मुशीर, जितेंद्र कुमार, नितिन बजाज, आशीष यादव, नितेश शर्मा, सरवर अहमद, योगेश सिंह, धनंजय सिंह, सुभाष यादव, अभय कुमार, अविनाश मिश्रा, जितेंद्र कुमार व अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।










