
Report CRS रायबरेली आज दिनांक 27 जनवरी 2023 को थाना भदोखर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फेरू का पुरवा में मनीता पत्नी लवकुश लोधी (उम्र करीब 24 वर्ष) के साथ इनके पति द्वारा आपस में कहासुनी व मारपीट की गई थी। जिससे मनीता उपरोक्त के गंभीर चोटे आई थी। परिजनों द्वारा उक्त महिला को चिकित्सालय ले जाया गया था जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया था। थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था । परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
इसी क्रम में आज दिनांक 29 जनवरी 2023 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा थाना भदोखर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-23/2023 थारा-498ए/304बी भादवि0 व धारा ¾ डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण 01.लवकुश उर्फ दीपू पुत्र सुखराम, 02. बिमला पत्नी सुखराम, 03. शिवरात्रि पत्नी दूधनाथ उर्फ कुलदीप निवासी गण फेरू का पुरवा मजरे बेला टेकई थाना भदोखर रायबरेली को थानाक्षेत्र के कुचरिया तिराहे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।










