
Report CRS रायबरेली आज अवैध मादक द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 29 जनवरी 2023 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त बृजेश मिश्रा उर्फ पिन्टू पुत्र कान्ता प्रसाद मिश्रा निवासी घोरहा मजरे बरांवा थाना डीह जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के बरांवा मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-33/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।










