
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकास खण्ड दीनशाह गौरा के ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने पत्रकारों को सम्मानित कर क्षेत्रीय लोगों से कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो अभियान साकार हो रहा है 2024 में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान के तहत गौरा ब्लॉक के चूली ग्राम सभा में घर-घर जनसंपर्क कर एवं चौपाल लगाकर राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया। पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष पंकज तिवारी जी ने कहा कि आज देश की स्थिति बहुत खराब है।महंगाई,बेरोजगारी से लोग परेशान हैं।भाई-भाई से लड़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।जाति,धर्म,मजहब के नाम पर भाजपा आपस में बांटने का काम कर रही है।राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं।पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का इतना प्रभाव पड़ा है कि पूरे देश में ऐसा माहौल बन गया है कि राहुल गांधी जी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे।राहुल गांधी जी के प्रधानमंत्री बनते ही देश का चौमुखी विकास कराया जाएगा।देश में कांग्रेस सरकार बनते ही विधानसभा ऊंचाहार के गौरा ब्लाक में कारखाना लगाकर नौजवानों को रोजगार देने का काम सरकार करेगी। अतुल सिंह ने कहा कि आज देश का माहौल बहुत खराब है। रायबरेली सांसद सोनिया गांधी जी ने रायबरेली के लिए बहुत कुछ किया है।इसके पश्चात ब्लाक गौरा कांग्रेस कार्यालय पर गौरा ब्लाक के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार इन्तजार सिंह, सन्तोष मौर्य,नीरज तिवेदी, अनिल सविता,आलम क़ादरी,मो जावेद, मेराज अली, राजेश, प्रशान्त,मिश्रा, सन्तोष गुप्ता, प्रेम श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, विवेक तिवारी आदि गदागंज के क्षेत्रीय उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता डीएन पाठक,गौरा ब्लाक प्रभारी आलोक विक्रम यादव,सुरेश सरोज, राघवेंद्र सिंह,राजू सिंह,मोहम्मद अकबर,अनुराग गुप्ता,आशीष नन्द शुक्ला, मोहम्मद मोबीन,शिव लोचन लोधी, रामबरन,नरेंद्र सिंह,रहिमुद्दीन,शैलेन्द्र त्यागी सहित गौरा ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।









