
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना अध्यक्ष शरद कुमार ने थाने में आमद कराते हुए थाना क्षेत्र का इस कदर दौरा कर रहे हैं कि थाना अध्यक्ष के सख्त तेवर एवं मिजाज के चलते क्षेत्र में अराजक तत्वों की हवा खिसक गई थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है अराजक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलाई गई य भू माफिया खनन माफिया ,चोरी ,राहजनी,गोकशी को अंजाम देने वाले अपराधी अपना अंजाम सोच ले अपराधी चाहे जितनी बडी पहुंच वाला हो किसी भी कीमत पर उसे बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने अपने कर्मठ तेजतर्रार ईमानदार उप निरीक्षकों में अखिल तोमर उप निरीक्षक अजय यादव उप निरीक्षक दिनेश कुमार उप निरीक्षक मनोज कुमार उप निरीक्षक रवी कुमार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनिल यादव तथा कांस्टेबलों को निर्देशित किया है कि किसी भी कीमत पर थाना क्षेत्र में अपराधी अपराध करके बचने नही पाएगा उन्हें किसी भी कीमत पर उनको उनके सही स्थान जेल में भेजा जाएगा थाना अध्यक्ष शरद कुमार एक सरल मृदुभाषी ईमानदार नेक दिल सम्मानित लोगों के लिए सम्मान देने वाले अधिकारी है।










