
Report CRS रायबरेली 31 जनवरी, 2023 जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती माला श्रीवास्तव ने अपने न्यायालय में सुनवाई करते हुए 06 व्यक्तियों को गुंडा एक्ट के अन्तर्गत 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश निर्गत किए है। गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत भारत सिंह पुत्र हनोमान सिंह निवासी ग्राम दसवन्तपुर मजरे मऊगर्वी थाना महराजगंज, रोहित सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी बेतौरा थाना डीह, राहुल यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी ग्राम सुक्खा का पुरवा मजरे अजमतउल्लागंज थाना हरचंदपुर, अंकित कुमार यादव उर्फ शिवा पुत्र विनोद कुमार निवासी चक सिंगरिया मजरे चिलौली भंगरिया थाना गुरुबक्शगंज, अमित मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा निवासी ग्राम पूरे गोपाल गजरे मनेहरु थाना भदोखर एवं प्रदीप कुमार पुत्र मातादीन निवासी ग्राम पूरे फेरू मजरे बेला टेकई थाना भदोखर को 06 माह तक की अवधि के लिए जनपद सीमा से बाहर निष्कासित किया गया है।










