
Report CRS अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 31 जनवरी 2023 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त 1-रंजीत बेडिया पुत्र स्व0 सीताराम ग्राम गौनहा मजरे एकौनी थाना खीरों जनपद रायबरेली को 1150 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-33/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।










