
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
विकास खण्ड दीनशाह गौरा में एक बहू ने सास को एंकर पति के साथ जान से मना करने पर हुए सास बहू के झगड़े में बहू ने कांच पीसकर खाया बहू की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आंबा गांव मजरे कुरौली बुधकर का है जहां के रहने वाले धीरज का विवाह 4 वर्ष पूर्व बगल के गांव में कल्लो से हुआ था दोनों हंसी खुशी एक साथ रह रहे थे अचानक आर्थिक कारणों से धीरज को मजदूरी के लिए परदेश ( पूना )जाना पड़ा वह कुछ दिन रहने के बाद पत्नी कल्लो उम्र 23 वर्ष भी साथ जाने की जिद करने लगी लेकिन सास ने बहू को साथ जाने से मना किया इसी को लेकर सास और बहू के बीच हुए झगड़े में बहू ने कांच पीसकर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई गांव वालों की सूचना पर पहुंचे पिता ने आनन-फानन में बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा पहुंचाया जहां हालत में सुधार न होने से जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रिफर कर दिया गया है जहां बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है










