
खीरो रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
खीरों,रायबरेली। खीरों ब्लाक के भीतरगांव में मंगलवार का दिन ग्रामीणों के लिए अपशगुन रहा। एक साथ अलग अलग जगहों पर हुई छह मौतों से चारो ओर कोहराम मच गया। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार गेगासो गंगा घाट पर कराया गया बताया जाता है कि सभी की हार्टअटैक से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कमल अर्जुन (45) वर्ष, छत्रपाल पुत्र नरपति (60), शोभा (62), ननकई पत्नी कन्धई व सूखा पुत्री दसऊ, सत्ती दीन गौतम पुत्र पंचम 74 वर्ष सोमवार रात तक सभी स्वास्थ्य थे और किसी की रात में तबियत खराब हुई तो किसी की सुबह स्थानीय लोगो व परिजनों द्वारा आनन फानन में लोगो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। गांव में एक साथ उठी 6 अर्थियों से चारों ओर चीत्कार मच गया। विपदा की इस घड़ी में सभी गांव निवासी रो पड़े। वही यह खबर जैसे ही अगल बगल के लोगो को हुई तो बड़ी संख्या में लोग सांत्वना व्यक्त करने घर पहुचं रहे हैं।










