
मामूली विवाद पर युवक को पीटा
ऊंचाहार रायबरेली
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को बुरी तरह पीट दिया है ।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
क्षेत्र के गांव बहादुरगंज निवासी रोहित कुमार का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने मामूली बातचीत को लेकर उन्हें पकड़कर बुरी तरह मारा-पीटा है। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं ।मारपीट से घायल युवक को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।जहां पर उसका इलाज किया गया है ।सीएससी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि मारपीट में घायल युवक का अस्पताल में इलाज किया गया है।










