
भैंस के हमले से महिला घायल, हालत गंभीर
ऊंचाहार रायबरेली
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे भैंस को खोल कर दूसरे खूंटे में बांधने जा रही एक महिला पर भैंस ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है ।और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।
क्षेत्र के गांव मानीपुर भटेहरी निवासी छोटेलाल की पत्नी संपति देवी बुधवार को अपनी पालतू भैंस को एक खूंटे से खोल कर दूसरे खूंटे में बनने जा रही थी। तभी भैंस ने उन पर हमला कर दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।उसके बाद परिजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।










