
पिता को मारने पर पुत्र गिरफ्तार
ऊंचाहार रायबरेली
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक पुत्र द्वारा अपने पिता की पिटाई करने पर पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।
क्षेत्र के गांव पूरे कुर्मीन निवासी सुनील कुमार ने अपने पिता श्रीनाथ को किसी बात को लेकर मारा पीटा था। जिस पर पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी ।गांव पहुंची पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान किया है।










