कटरा से इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर विधायक प्रिंस ने किया रवाना!
CRS शाहजहाँपुर से अनुराग अग्रवाल!
जनपद के कटरा से इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर विधायक प्रिंस ने किया रवाना! मीरानपुर कटरा में वातानुकूलित इलेक्ट्रॉनिक बसों की सुविधा प्रारंभ हो गई है! कटरा विधानसभा विधायक डाक्टर वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने आज रोडवेज परिसर में इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने बताया कि कटरा क्षेत्र वासियों के लिए वातानुकूलित बसों की सुविधाएं शुरू हो गई है! कटरा क्षेत्र वासियों की सुविधाओं को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक बसों की सुविधा को प्रारंभ कराया गया है! इलेक्ट्रॉनिक बसे कटरा तिलहर बरेली मोड से शाहजहांपुर तक जाएंगी वहीं कटरा से मदनापुर व जलालाबाद के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक बसें उपलब्ध रहेंगी! इलेक्ट्रॉनिक वातानुकूलित बसों की सुविधाएं प्रारंभ होने से कटरा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई! वातानुकूलित बसों को देखने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हुई! विधायक डॉक्टर विक्रम सिंह प्रिंस के साथ समर्थकों ने इलेक्ट्रॉनिक बस में बैठकर भ्रमण का आनंद भी लिया! इस दौरान प्रमुख रुप से कटरा विधानसभा विधायक डॉ विक्रम सिंह प्रिंस के भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा निवर्तमान ब्लाक नरेंद्र कुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता सगीर खान डबौरा वाले अब्दुल वाहिद अंसारी विश्वनाथ त्रिपाठी हर्षित शंखधार कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मय फोर्स उपस्थित रहे!









